1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

औद्योगिक वृद्धि में आई गिरावट, मार्च में आई 0.1 फीसदी की गिरावट

विनिर्माण क्षेत्र की गति सुस्त रहने की वजह से इस साल मार्च में औद्योगिक वृद्धि दर में आई गिरावट शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2018 में औद्योगिक वृद्धि दर 5.3 फीसदी थी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 11 May 2019, 8:54 AM IST

IIP

औद्योगिक वृद्धि में आई गिरावट, मार्च में आई 0.1 फीसदी की गिरावट

नई दिल्ली। विनिर्माण क्षेत्र की गति सुस्त रहने की वजह से इस साल मार्च में औद्योगिक वृद्धि दर घटकर 0.1 फीसदी रह गई। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च, 2018 में औद्योगिक वृद्धि दर 5.3 फीसदी थी। विनिर्माण ,खनन और बिजली जैसे तमाम उद्योगों के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक ( IIP ) के आधार पर औद्योगिक वृद्धि की गणना की जाती है। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ( cso ) के मुताबिक वित्त वर्ष 2018-19 में औद्योगिक वृद्धि दर 3.6 फीसदी रही। वित्त वर्ष में 2017-18 में यह आंकड़ा 4.4 फीसदी पर था।


फरवरी में भी आई थी गिरावट

फरवरी में भी औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर 20 माह के निचले स्तर 0.10 फीसदी पर थी। इसी बीच नवंबर 2018 के संशोधित आईआईपी आंकड़े भी जारी किए गए और यह वृद्धि दर घटकर 0.2 फीसदी रही जबकि पहले जारी आंकड़ों में यह 0.3 फीसदी थी। इससे पहले आईआईपी की सबसे निचली वृद्धि दर जून 2017 में 0.3 फीसदी रही थी। आईआईपी में विनिर्माण क्षेत्र की हिस्सेदारी 77.63 फीसदी होती है।


ये भी पढ़ें: शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आम जनता को मिली राहत, जानिए अपने शहर के दाम


फरवरी 2018 में हुई थी बढ़ोतरी

फरवरी में विनिर्माण क्षेत्र में 0.3 फीसदी गिरावट रही जबकि पिछले साल इसमें 8.4 फीसदी का विस्तार हुआ था। पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन फरवरी में 8.8 फीसदी घट गया जो फरवरी 2018 में 16.6 फीसदी बढ़ा था। बिजली क्षेत्र की वृद्धि दर फरवरी में धीमी पड़ी। विनिर्माण क्षेत्र में 23 में से 10 औद्योगिक समूहों की वृद्धि पिछले साल की तुलना में सकारात्मक रही।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.