6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका आैर चीन की वजह से भारत के 72 घंटे में डुब गए 3.63 लाख करोड़ रुपए

14 सितंबर से अब तक भारत को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Sep 20, 2018

Trade war

अमरीका आैर चीन की वजह से भारत के 72 घंटे में डुब गए 3.63 लाख करोड़ रुपए

नर्इ दिल्ली। जहां एक आेर अमरीका आैर चीन के बीच ट्रेड वाॅर की लड़ार्इ चल रही है। वहीं दूसरी आेर इस लड़ार्इ का नुकसान भारत को उठाना पड़ रहा है। 14 सितंबर से अब तक भारत को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। जानकारों के अनुसार ट्रेड वाॅर का असर ग्लोबल शेयर मार्केट में देखने को मिल रहा है। जिसका दुष्प्रभाव घरेलू शेयर मार्केट पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी आेर रुपए में लगातार गिरावट भी निवेशकों को डुबाने का काम कर रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर भारत को किस तरह से नुकसान उठाना पड़ रहा है।

चीन आैर अमरीका के बीच ट्रेड वाॅर
अमरीका आैर चीन के बीच का ट्रेड वाॅर दोनों देशों को नुकसान पहुंचा ही रहा है। वहीं दूसरी आेर भारत पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। आंकड़ों की मानें तो अमरीका द्वारा चीन के सामान पर 200 अरब डॉलर का नया टैरिफ लगाया था। जिसके जवाब में चीन ने अमरीकी इम्पोर्ट पर 60 अरब डॉलर की ड्यूटी लगाने की घोषणा कर दी। अमरीका पर 24 सितंबर से चीन का टैरिफ लागू होगा। जिसके बाद इसका चीन आैर एशियार्इ मार्केट पर भी पड़ा है। चीन के पलटावर के बावजूद मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में बढ़त दिखी। डाओ जोंस 185 अंक की उछाल के साथ 26,247 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 60 अंक की मजबूती के साथ 7,956 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 2,904 के स्तर पर बंद हुआ।

रुपए में लगातार गिरावट
वहीं दूसरी आेर डाॅलर के मुकाबले रुपए के लगातार गिरने की वजह से भारत के घरेलू बाजार के निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रुपया 73 के स्तर को छू चुका है। वैसे बुधवार को बाजार बंद होने तक डाॅलर के मुकाबले 61 पैसे की बढ़त देखने को मिली थी। जिसके बाद रुपया 72.37 के स्तर पर बंद हुआ था। लेकिन पिछले कुछ दिनों के हालात को देखा जाए तो रुपए के गिरने की वजह से घरेलू शेयर बाजार को नुकसान हुआ है। एेसे में देश में निवेशकोें को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

3.63 लाख करोड़ रुपए का हुआ नुकसान
अमरीका-चीन ट्रेड वाॅर आैर रुपए की गिरावट के कारण स्थानीय निवेशकों को 14 सितंबर से अब तक 3.63 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। 14 सितंबर को बीएसई पर लिस्टेड कुल कंपनियों का मार्केट कैप 1,56,37,019.15 करोड़ रुपए था। वहीं बुधवार यानी 19 सितंबर को मार्केट कैप 1,52,73,265 करोड़ रुपए था। अगर दोनों के बीच अंतर को निकाल लिया जाए तो 3,63,754 करोड़ रुपए है। जो स्थानीय निवेशकों का नुकसान है। यह नुकसान भारत को 72 घंटे में हुआ है। यानी भारत को हर घंटे पांच हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग