8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगापुर-हॉन्गकॉन्ग को टक्कर देने के लिए भारत के इस राज्य में बन रहा नया सिटी

सिंगापुर-हॉन्गकॉन्ग फाइनेंशियल हब के रूप में दुनियाभर के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। इसको टक्कर देने के लिए भारत में नया सिटी बन रहा है।

2 min read
Google source verification
Tech City

Tech City

नई दिल्ली। आज भारत में कई बड़ी अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अरबों रुपए का निवेश कर रही हैं। भारतीय कंपनिया भी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बावजूद देश में विदेशी निवेश नहीं बढ़ रहा है। सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग आज भी फाइनेंशियल हब के रूप में दुनियाभर के लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। लेकिन अब सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग को टक्कर देने के लिए भारत में भी एक नए सिटी का निर्माण किया जा रहा है। इस सिटी को भारत के फाइनेंशियल हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। भारत के इस नए सिटी का निर्माण पश्चिमी राज्य गुजरात में बनाया जा रहा है। इस शहर की खास बात यह है कि इसका निर्माण 886 एकड़ बंजर भूमि पर किया जा रहा है। इस सिटी को बसाने का मुख्य मकसद दुनियाभर के निवेशकों को भारत में आकर्षित करना है। इस सिटी के गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस-टेक सिटी या गिफ्ट सिटी का नाम दिया गया है। इस सिटी को दुनियाभर के वित्तीय केंद्रों के समकक्ष खड़ा करने की योजना है।

अब तक 13 हजार करोड़ रुपए का निवेश

सिटी के सीईअो अजय पांडे के अनुसार इस सिटी में व्यापार के लिहाज से सभी सुविधाएं मौजूद हैंं। एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत में अजय पांडे ने बताया कि इस सिटी में अब तक 13 हजार करोड़ रुपए का निवेश हो चुका है। पांडे ने बताया कि इस सिटी में करीब 72 हजार करोड़ रुपए का निवेश होने की उम्मीद है।

एक स्कूल और डाटा सेंटर का संचालन शुरू

पांडे के अनुसार इस सिटी में अभी एक स्कूल, एक डाटा सेंटर और तीन बड़े कार्यालय संचालित हो रहे हैं। इससे आसपास के क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस सिटी की पहला हाउसिंग प्रोजेक्ट मई तक पूरा हो जाएगा। पांडे के अनुसार अगले दो सालों में इस सिटी में चार बिजनेस टॉवर तैयार हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सिटी अहमदाबाद से मात्र 25 मिनट की ड्राइव दूर है।