4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुमारस्वामी के शपथ से पहले यहां लगा एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का झटका, जानिये पूरा मामला

आज जब शेयर मार्केट बंद हुआ तो सेंसेक्स का मार्केट कैप 1,45,09,406 करोड़ रुपए था, जबकि मंगलवार को सेंसेक्स क्लोजिंग पर मार्केट कैप 1,46,19,658.54 करोड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 5:05 PM IST

Kumarswamy

कुमारस्वामी के शपथ से पहले यहां लगा एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा झटका, जानिये पूरा मामला

नर्इ दिल्ली। चुनाव, सरकार, सीएम आैर शेयर बाजार इन कनार्टक चुनावों में पूरक नजर आए हैं। पिछले दिनों का इसका जीता जागता उदाहरण पत्रिका बिजनेस पेश भी किया था। जिसमें बताया गया था कि किस तरह से कर्नाटक के नाटक ने मात्र पांच दिनों में 4 लाख करोड़ करोड़ रुपए का नुकसान हो गया था। आज कुमारस्वामी कुछ ही देर में शपथ लेने जा रहे हैं। एेसे में बुधुवार का शेयर मार्केट का मिजाज कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। आइए आपको भी बताते हैं कि बुधवार को जब शेयर मार्केट बंद हुआ तो निवेशकों को कितना नुकसान हुआ।

सुबह हुर्इ थी अच्छी शुरूआत
जब सुबह शेयर मार्केट खुला तो संकेत अच्छे नहीं थे तो बुरे भी नहीं थे। उसके बाद धीरे-धीरे मार्केट भी बढ़ने लगा, लेकिन जैसे ही कुमारस्वामी के शपथ लेने का समय नजदीक आजा रहा। वैसे-वैसे शेयर मार्केट बड़े घाटे की आेर बढ़ता रहा। यह घाटा कुछ लाख का नहीं बल्कि लाख करोड़ रुपयों का है। मार्केट पहले इस बात की आेर कयास लगा रहा था कि मोदी आैर शाह का मैजिक चलेगा आैर कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनेगी। बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी तो बनी, लेकिन सरकार बनाने में नाकामयाब रही! अब कुमारस्वामी जेडीएस के बैनर तले कांग्रेस के समर्थन में सरकार बना रहे हैं, लेकिन शेयर मार्केट को कुमारस्वामी का सीएम बनना रास नहीं आ रहा है।

1 लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान
आज जब शेयर मार्केट बंद हुआ तो सेंसेक्स का मार्केट कैप 1,45,09,406 करोड़ रुपए था। जबकि मंगलवार को सेंसेक्स क्लोजिंग पर मार्केट कैप 1,46,19,658.54 करोड़ रुपए था। अगर दोनों दिनों के मार्केट कैप का अंतर देख लिया जाए तो 1,10,252 करोड़ रुपए बैठ रहा है। यानि बुधवार को मंगलवार के मुकाबले एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान निवेशकों को झेलना पड़ा है। जानकारों की मानें तो सेंसेक्स के इसी के के डाउन रहने के आसार हैं।

बीजेपी डूबी, मार्केट डूबा
इससे पहले कर्नाटक के नाटक की वजह से शेयर बाजार को बड़ा झटका लग चुका है। 15 मर्इ को जैसे ही रुझानों में बीजेपी बहुमत हासिल कर रही थी, तब शेयर बाजार 400 अंकों के साथ बढ़त के साथ आगे चल रहा था। लेकिन दिन ढलते ही आंकड़े पूरी तरह से बदल गए। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी तो बनी, लेकिन बहुमत से थोड़ा दूर हो गर्इ। उसी दिन शेयर मार्केट को 14 मर्इ के मुकाबले 43,511.45 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया। जो आखिरी कारोबारी दिन में 2 लाख करोड़ रुपए को पार गया। आपको बता दें कि 2014 के बाद देश के जितने राज्यों में चुनाव हुए हैं, उनके नतीजों के बाद शेयर मार्केट को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है।

आंकड़ों पर डालते हैं नजर
अगर बात 15 मर्इ से ही शुरू करें तो उस दिन क्लोजिंग के बाद बीएसर्इ की मार्केट कैप 1,49,25,264.78 करोड़ रुपए था। जो 16 मर्इ को घटकर 1,48,87,071.32 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। करीब 50 हजार करोड़ रुपए का नुकसान। जो 17 मर्इ को भी जारी रहा। 17 मर्इ को मार्केट क्लोिजंग के बाद 1,48,81,162.65 करोड़ रुपए का मार्केट कैप हो गया। अगर बात सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की करें तो 1,47,16,051.09 करोड़ रुपए मार्केट कैप हो गया। 15 मर्इ से 18 मर्इ तक शेयर बाजार के बीएसर्इ के मार्केट कैप को करीब 2 लाख करोड़ रुपए के नुकसान पर पहुंच गया था।