27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, हवाई सफर भी होगा महंगा

सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की अब नई किमत बढक़र 495.69 रुपया हो गया हैं।

2 min read
Google source verification
95.5 cylinders costlier in two months

95.5 cylinders costlier in two months

नई दिल्ली। आज से एलपीजी सिलेंडरों के दाम में चार रुपए की बढ़ोतरी हो गया हैं। सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की अब नई किमत बढक़र 495.69 रुपया हो गया हैं। बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 93 रुपए बढ़ गया हैं जिसके बाद अब इनकी कीमत 742 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया हैं। इसके पहले अक्टूबर में इन सिलेंडरों की कीमत में 50 रुपए का इजाफा हुआ था।


जेट फ्यूल की कीमतों में भी बढ़ोतरी

एलपीजी गैस के किमतों में बढ़ोतरी के साथ ही जेट फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी 6 फीसदी का बढ़ोतरी कर दिया गया हैं। अगस्त के बाद से एटीएफ की कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी हैं। पेट्रोलियम कंपनियों के अनुसार विमान ईंधन की दिल्ली में कीमत 1,098 रुपए बढक़र 54,143 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। इसकी पिछली कीमत 53,045 रुपए प्रतिलीटर था। इससे पहले एक अक्टूबर को 3,025 रुपए प्रतिलीटर का इजाफा किया गया था।


प्रतिमाह चार रुपए की होनी है बढ़ोतरी

गौरतलब है कि, जुलाई 2016 में सरकार ने सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म करने के लिए सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्रों की पेट्रोलियम कंपनियों को प्रति माह कीमतों में में इजाफा करने का निर्देश दिया था। जुलाई 2016 के बाद से यह लगातार एलपीजी की कीमतों में यह लगातार 19वीं बढ़ोतरी हैं। सरकार के इस नीति को लागू होने के बाद से अब तक एलपीजी गैस सिलेंडरों के दाम में 76.51 रुपए का इजाफा किया जा चुका हैं। पिछले साल जून माह में घरेलू उपयोग के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडरों की कीमत 419.18 रुपए था। सरकारी पेट्रालियम कंपनियां प्रति माह पहली तारीख को एलपीजी और जेट फ्यूल की कीमतों को संशोधित करती हैं। ये कीमत पिछले माह के तेल की औसत कीमत और विदेशी मुद्रा विनिमय दर पर निर्भर करती हैं।


इन शहरों में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की इतनी है कीमत

























शहर कीमत
दिल्ली742 रुपए
कोलकाता759.50 रुपए
मुंबई718.50 रुपए
चेन्नई750 रुपए