3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शनिवार को स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए अपने शहर के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 4 May 2019, 8:13 AM IST

patrol diesel

शनिवार को स्थिर रहीं पेट्रोल-डीजल की कीमतें, जानिए अपने शहर के दाम

नई दिल्ली। देश में चल रहे लोकसभा चुनाव के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। शनिवार को भी देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं हुआ है। आपको बता दें कि शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई थीं। वहीं, गुरुवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 6 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला था।


जानिए पेट्रोल का भाव

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही पेट्रोल की कीमतें गुरुवार के स्तर पर ही बरकरार हैं। नई दिल्ली में आज भी एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 73.07 रुपए खर्च करने होंगे। जबकि, कोलकाता में आज पेट्रोल का भाव 75.08 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई की बात करें तो यहां भी एक लीटर पेट्रोल का भाव 78.64 रुपए है। चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल के लिए आज 70.39 रुपए खर्च करने होंगे।


ये भी पढ़ें: जी ग्रुप, ILFS के बाद अब Jet Airways ने बढ़ाई बैंकों की मुसीबत, इतना हुआ नुकसान


डीजल की कीमतें भी रहीं स्थिर

शनिवार को डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को भी डीजल का भाव गुरुवार के स्तर पर ही बरकरार है। बीते दिन की तरह आज भी नई दिल्ली में एक लीटर डीजल के लिए आपको 66.66 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे। वहीं, कोलकाता में एक लीटर डीजल का भाव 68.39 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर ही बरकरार है। आर्थिक राजधानी यानी मुंबई में आपको एक लीटर डीजल के लिए 69.77 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे। जबकि, चेन्नई में रहने वाले लोगों को एक लीटर डीजल खरीदने के लिए कुल 70.39 रुपए खर्च करने होंगे।


राजस्थान के प्रमुख शहरों में जानिए पेट्रोल-डीजल के भाव

राजस्थान के प्रमुख शहरों में पेट्रोल व डीजल की कीमतों के बारे में बात करें तो यहां भी राजधानी जयपुर में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 73.91 रुपए और एक लीटर डीजल के लिए आपको 69.18 रुपए देना होगा। वहीं अजमेर में शुक्रवार को पेट्रोल का भाव 73.51 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 68.81 रुपए प्रति लीटर है। जोधपुर में पेट्रोल का भाव 73.46 रुपए और डीजल का भाव 68.76 रुपए प्रति लीटर है।


कच्चे तेल के दाम का पड़ेगा असर

आपको बता दें कि ईरान में प्रतिबंध को लेकर अमरीका से मिलने वाली छूट दो दिन पहले ही खत्म हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि भारत ने ईरान से आयात बंद होने के बाद खपत पूरा करने के लिए दूसरे देशों से तेल आयात करने की व्यवस्था कर ली है। हालांकि, बीते दिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी देखने को मिली है। आइए जानते है कि आज पेट्रोल-डीजल के क्या दाम है।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.