75 डॉलर तक आ सकता है ब्रेंट
वहीं, केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का अनुमान है कि ब्रेंट क्रूड का भाव 75 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है और डब्ल्यूटीआई के दाम में भी 70 डॉलर प्रति बैरल तक की उंचाई देखने को मिल सकती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में तेल के दाम में भारी गिरावट आ गई थी, जिससे हुए घाटे की भरपाई के लिए तेल प्रमुख उत्पादक देश दाम उंचा रखना चाहते हैं,इसलिए ओपेक की बैठक में सप्लाई में कटौती जारी रखने पर फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि प्रमुख तेल उत्पादक बेंट्र क्रूड का भाव 70 से 75 डॉलर प्रति बैरल के बीच रखने के पक्ष में हैं।