यदि देश के अन्य शहरों की बात की जाए तो सभी जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती दर्ज की गई है। शनिवार को देश की कारोबारी राजधानी कहे जाने वाले कोलकाता में पेट्रोल की कीमतों में 05 पैसे की कटौती हुई। कोलकाता में पेट्रोल अब 79.05 रुपए प्रति लीटर हो गई है। डीजल 07 पैसे की कटौती के बाद घटकर 70.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 07 पैसे की कटौती के बाद 83.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 10 पैसे की कटौती के बाद घटकर 71.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में शनिवार को सबसे कम कटौती हुई। यहां पेट्रोल 02 पैसे घटकर 79.16 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि डीजल 06 पैसे की कटौती के बाद 71.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है।