पटना। राष्ट्रीय जनता दल ( राजद ) नेता और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव ने राजधानी पटना में महिला सम्मान रैली निकाली। इस साइकिल मार्च के दौरान तेज प्रताप यादव अचानक से ही गिर पड़े। लेकिन फौरन की तेज प्रताप खड़े भी हो गए। हालांक इस मामूली से हादसे में उन्हें कोई चोट भी नहीं आई है। वह पुन: साइकिल उठाकर अपने समर्थकों के साथ चल दिए। खबरों के मुताबिक गुरुवार को बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव पटना की सड़कों पर अपने समर्थकों के साथ साइकिल यात्रा पर निकले। इस दौरान वह काफिले के साथ आराम से साइकिल चला कर जा रहे थे। तभी अचानक तेज प्रताप तेजी से साइकिल के पैंडल मारने लगे। जिससे साइकिल की रफ्तार तेज हो गई। साइकिल कुछ ही दूर चली होगी, तेज गति में चलाने के बाद तेज प्रताप ने अपनी साइकिल की स्पीड धीमी की, मगर गोलंबर होने की वजह से वह अचानक गिर गए। गिरने की तस्वीरें साथ में चल रहे मीडियाकर्मियों ने अपने कैमरे में कैद कर ली।