5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन बाद थमी पेट्रोल-डीजल की गिरावट, चेन्नई में बढ़ गए दाम

29 जुलाई 2018 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में देश के तीन महानगरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जबकि चेन्नई में कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने की मिली।
2 min read
Google source verification
Petrol price

दो दिन बाद थमी पेट्रोल-डीजल की गिरावट, चेन्नई में बढ़ गए दाम

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार दो दिन से हो रही गिरावट रविवार 29 जुलाई 2018 को थम गई। रविवार को देश के तीन महानगरों दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके उलट चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त देखने को मिली। चेन्नई में पेट्रोल की कीमतों में 06 पैसे और डीजल की कीमतों में 05 पैसे की बढ़त देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के स्थिर रहने के कारण इसका फायदा घरेलू बाजार में भी मिल रहा है। घरेलू बाजार में लंबे समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा नहीं हुआ है।

ये है आज का भाव

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के कारण रविवार के इनकी कीमत शनिवार 28 जुलाई के स्तर पर ही स्थिर रहीं। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल 79.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.62 रुपए प्रति लीटर रहा। कोलकाता में पेट्रोल 79.05 रुपए प्रति लीटर और डीजल 70.37 रुपए प्रति लीटर रहा। यदि मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 83.61 रुपए प्रति लीटर और डीजल 71.79 रुपए प्रति लीटर रहा।

चेन्नई में बढ़े दाम

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में गिरावट के उलट रविवार को चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। यहां रविवार को पेट्रोल की कीमत में 06 पैसे और डीजल की कीमतों में 05 पैसे की कमी देखने को मिली। अब यहां पेट्रोल 79.16 रुपए प्रति लीटर और डीजल 71.46 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

पेट्रोल की कीमत (कीमतें रुपए प्रति लीटर में हैं)





















शहरकीमत
दिल्ली79.16
कोलकाता79.05
मुंबई83.61

डीजल की कीमत (कीमतें रुपए प्रति लीटर में हैं)





















शहरकीमत
दिल्ली67.62
कोलकाता70.37
मुंबई71.79

ये भी पढ़ें--

अमीरों की लिस्ट में मार्क जुकरबर्ग तीन स्थान फिसले, मुकेश अंबानी को हुअा बड़ा फायदा

एयरटेल आैर जियो के बाद अब पेटीएम में सबसे बड़ा बदलाव, रेनू सत्ती ने दिया इस्तीफा

मोदी राज में निवेशक हुए मालामाल, चार साल में कमाए 6207883 करोड़ रुपए

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग