मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद देश के चार महानगरों में इनकी कीमत बढ़ गई हैं। मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 06 पैसे बढ़कर 76.31 रुपए प्रति लीटर हो गईं, जबकि डीजल 07 पैसे की बढ़ोत्तरी के बाद 67.82 रुपए प्रति लीटर हो गया। कोलकाता में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 79.20 रुपए प्रति लीटर और डीजल 07 पैसे बढ़कर 70.58 रुपए प्रति लीटर हो गया। यदि बात करें मुंबई की तो यहां पेट्रोल की कीमतों में 06 पैसे की बढ़ोत्तरी हुई है और यह 83.76 रुपए प्रति लीटर हो गया है। डीजल की कीमतें भी यहां 07 पैसे बढ़कर 72.00 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चेन्नई में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 79.26 रुपए प्रति लीटर और डीजल 07 पैसे बढ़कर 71.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है।