7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 दिनों से स्थिर है पेट्रोल का भाव, डीजल की दरों में भी 5 दिनों से कोई बदलाव नहीं

पेट्रोल की दरों में भी लगातार छठे दिन बदलाव नहीं राजधानी दिल्ली में 72.01 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल का भाव

2 min read
Google source verification
petrol_pump.jpg

नई दिल्ली। सितंबर माह में लगातार तीसरे दिन भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं करना का फैसला लिया है। पेट्रोल की दरों में बीते 6 दिनों से कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीते 5 दिन से डीजल के भाव भी स्थिर हैं।

इसके पहले गुरुवार को पेट्रोल की दरों में 6 पैसे प्रति लीटर व डीजल की दरों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में लगातार नरमी का महौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -बिन्नी बंसल ने बेचे फ्लिपकार्ट के शेयर्स, टाइगर ग्लोबल के साथ 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का हुआ सौदा

सबसे पहले बात करते हैं राजधानी दिल्ली की तो यहां पर आज लगातार छठे दिन भी पेट्रोल की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुरुवार को यहां 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। यहां आज आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 72.01 रुपये खर्च करना होगा।

दिल्ली में आज भी डीजल की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यहां आज डीजल का भाव 65.25 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बरकरार है।


कोलकाता में भी आज पेट्रोल दरों में कोई कटौती नहीं हुई है। आज आपको कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल खरीदने के लिए 74.71 रुपये प्रति लीटर खर्च करनें होंगे।

इसी प्रकार डीजल की दरों में भी बदलाव न होने की वजह से आज आपको एक लीटर के लिए कुल 67.63 रुपये खर्च करने होंगे।

यह भी पढ़ें -SBI कार्ड जल्द जारी करेगा रूपे क्रेडिट कार्ड, भारत के साथ-साथ इन देशों में होगा मान्य

आर्थिक राजधानी मुंबई में भी आज पेट्रोल व डीजल की दरों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। अंतिम बार यहां डीजल की दरों में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी।

आज भी बदलाव न होने के बाद मुंबई में पेट्रोल का भाव 77.67 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। इसी प्रकार आज यहां डीजल का भाव 68.41 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है।

अब बात करें चेन्नई की तो यहां भी आज न तो पेट्रोल की दरों में और न ही डीजल की दरों में कोई बदलाव किया गया है।

आज चेन्नई में आपको एक लीटर डीजल के लिए 68.94 रुपये प्रति लीटर खर्च करना होगा। वहीं, चेन्नई में आज पेट्रोल का भाव 74.80 रुपये प्रति लीटर है।