31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SBI कार्ड जल्द जारी करेगा रूपे क्रेडिट कार्ड, भारत के साथ-साथ इन देशों में होगा मान्य

चालू वित्त वर्ष में लॉन्च होगा रूपे क्रेडिट कार्ड घरेलू भुगतान को मिलेगा बढ़ावा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 2 Sep 2019, 10:51 AM IST

sbi cards

नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा सरकारी संस्थान ग्राहकों के लिए एक बड़ी सुविधा देने का विचार कर रही है। अब से देश के सभी लोग क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर सकेंगे क्योंकि एसबीआई कार्ड जल्द ही रूपे क्रेडिट कार्ड को पेश करेगी। बैंक के इस कदम से भुगतान करने में लोगों को काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही लोग अपनी सभी जरुरतों को पूरा कर सकेंगे।


घरेलू भुगतान को मिलेगा बढ़ावा

इसके साथ ही रूपे क्रेडिट कार्ड से घरेलू भुगतान नेटवर्क को बढ़ोतरी करने में मदद मिलेगी। मौजूदा समय में क्रेडिट कार्ड श्रेणी में अमरीका की वीजा और मास्टरकार्ड पेमेंट गेटवे कंपनियों का दबदबा है। रूपे को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने विकसित किया है। यह घरेलू तौर पर विकसित एक पेमेंट गेटवे सिस्टम है, जो UPI, IMPS और भीम ऐप जैसे कई पेमेंट विकल्प उपलब्ध कराती है।


ये भी पढ़ें: SBI कार्ड से किराना खरीदने पर मिलेगी बंपर छूट, अमेजन दे रहा खास ऑफर


रूपे एक अच्छा पेमेंट सिस्टम

आपको बता दें कि रूपे एक ऐसा डेबिट कार्ड है, जिसे देश के हर वर्ग के लोग आसानी से रख सकते हैं। इस कार्ड के कारण ही देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिला है। देश में इससे पहले कभी भी रूपे जैसे कोई भी डेबिट और क्रेडिट कार्ड नहीं आया है। इस तरह के पेमेंट सिस्टम का फायदा देश के सभी लोग उठा सकते हैं।


बैंक के सीईओ ने दी जानकारी

SBI कार्ड के प्रबंध निदेशक और सीईओ हरदयाल प्रसाद ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘‘हम जल्द ही रूपे आधारित क्रेडिट कार्ड पेश करने जा रहे हैं। NPCI के स्तर पर एक आखिरी समझौता होना बाकी रह गया है। मेरा मानना है कि NPCI इसे किसी भी दिन भेज सकता है और हम कुछ उत्पाद पेश करना जारी कर देंगे। ’’


ये भी पढ़ें: तत्काल टिकटों से रेलवे कर रहा मोटी कमाई, पिछले चार सालों में हुआ 25 हजार करोड़ का मुनाफा


चालू वित्त वर्ष में किया जाएगा पेश

प्रसाद ने विश्वास जताया कि रूपे क्रेडिट कार्ड को चालू वित्त वर्ष में पेश कर दिया जाएगा। रूपे बहुत लोकप्रिय होगा और हम देश में इसे बहुत आक्रामक तरीके से इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में एक बड़ा राष्ट्रवादी वर्ग है, जो रूपे कार्ड पर जोर दे रहा है। SBI अपने एक तिहाई से भी ज्यादा कार्ड, रूपे कार्ड में जारी करता है।


इन देशों में मान्य है रूपे

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी देश के ग्राहकों के लिए रूपे के साथ-साथ मास्टरकार्ड और वीजा कार्ड भी जारी कर सकती है। इससे विदेश जाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा। फिलहाल अभी यह कार्ड सिंगापुर, भूटान में भी मान्य है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में शुरू किया।