23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबरः 36 दिन बाद आज पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा, जानिए क्या है नई दरें

गुरूवार को विभिन्न महानगरों में पेट्रोल के दाम में 16 से 17 पैसे त क का इजाफा हुआ है वहीं डीजल की बात करें तो इसके दाम में भी आज 10-12 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है।

2 min read
Google source verification
Petrol  Diesel Price Hike

बड़ी खबरः 36 दिन बाद आज पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी इजाफा, जानिए क्या है नई दरें

नई दिल्ली। लगभग एक महीने से भी अधिक समय के बाद आज गुरूवार को पेट्रोल.डीजल के दाम में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। तेल के ताम में ये इजाफा करीब 36 दिनों के बाद देखने को मिली है। इसके पहले 22 बार पेट्रोल के दाम में कटौती देखने को मिली थी वहीं 18 बार डीजल के दाम में भी कमी की गई थी। आज यानी गुरूवार को विभिन्न महानगरों में पेट्रोल के दाम में 16 से 17 पैसे त क का इजाफा हुआ है वहीं डीजल की बात करें तो इसके दाम में भी आज 10-12 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम अब बढ़कर 75.71 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुंबई में आज का पेट्रोल का दाम 83.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल के नए दाम की बात करें तो यहां क्रमशः 78.38 रुपये और 78.57 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

क्या हैं आज डीजल के दाम

वहीं डीजल की बात करें तो दिल्ली में आज पेट्रोल की दर में 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जिसके बाद यहां अब पेट्रोल 67ण्50 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल का दाम पिछले दिन के 71.49 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 71.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता की बात करें तो यहां आज डीजल का दाम बढ़कर 70.05 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में डीजल का आज नया दाम 71.24 रुपये प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि पेट्रोल.डीजल के दामों में ये बदलाव आज सुबह 6 बजे से लागू हो चुके हैं।

29 मर्इ के बाद नहीं बढ़े तेल के दाम

देश के सभी शहरों में पिछली बार में 26 जून को पेट्रोल-डीजल की कीमातों में बदलाव किया गया था। इस दिन पेट्रोल की कीमतों में 14-18 पैसे तक की कटौती की गर्इ थी वहीं डीजल की कीमतों में भी 10-12 पैसों की कमी की गर्इ थी। मर्इ माह में 29 तारीख के बाद से पेट्रोल-डीजल के दाम में कोर्इ बढ़ोतरी नहीं हुर्इ है।