14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चार दिनों में 58 पैसे बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतों में भी लगी आग,जानिए अपने शहर की नर्इ दरें

पिछले चार दिन में पेट्रोल की कीमतों में 58 पैसों की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल की कीमतों में 48 पैसे तक का इजाफा देखने को मिला है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:56 AM IST

Petrol diesel

चार दिनों में 58 पैसे बढ़े पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमतों में भी लगी आग,जानिए अपने शहर की नर्इ दरें

नर्इ दिल्ली। आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुर्इ है। 26 जून को आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हाेने के बाद बीते गुरूवार को तेल कंपनियों द्वारा पहली बार कीमतों में इजाफा किया गया था। आज की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 76.13 रुपये प्रति लीटर हो गर्इ है। मुंबर्इ में आज पेट्रोल की नर्इ कीमत 83.52 रुपये प्रति लीटर हो गया है। यदि बात दो आैर महानगरों की करें तो कोलकाता आैर चेन्नर्इ में आज बढ़ोतरी के बाद नर्इ कीमतें क्रमशः 78.80 रुपये आैर 79.01 रुपये प्रति लीटर हो गर्इ हैं।


कितना बढ़ा डीजल का दाम

तेल कंपनियों ने आज डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी किया है। राजधानी दिल्ली में आज आपको एक लीटर डीजल के लिए 67.86 रुपये देने होंगे। मुंबर्इ की बात करें तो यहां डीजल का नया दाम आज 72 रुपये प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता आैर चेन्नर्इ में डीजल का दाम आज क्रमशः 70.41 आैर 71.63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गुरूवार को पेट्रोल-डीजल के दाम में पहली बार बढ़ोतरी हुर्इ थी। पिछले चार दिन में पेट्रोल की कीमतों में 58 पैसों की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल की कीमतों में 48 पैसे तक का इजाफा देखने को मिला है।


भारत, चीन समेत देशों पर दबाव बना रहा अमरीका

देश की तीन सरकारी तेल कंपनियों इंडियन आॅयल, भारत पेट्रोलियम, आैर हिन्दुस्तान पेट्रोलियम का कहना है कि वो आेपेक देशों के फैसले तक जुलार्इ माह की इंतजार कर रही थी कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आएगी लेकिन एेसा नहीं हुआ। आपको बता दें कि आेपेक देशों ने अपनी बैठक में फैसला लिया था कि वो तेल उत्पादन को 10 लाख बैरल प्रतिदिन तक बढ़ाएंगे। वहीं दूसरी तरफ अमरीका भी भारत, चीन समेत दूसरे आयातक देशों को र्इरान से तेल खरीदारी को बंद करने का दबाव बना रहा है। अमरीका का कहना है कि र्इरान से तेल आयात करने वाले देश 4 नवंबर तक तेल खरीदारी को पूरी तरह से बंद कर दें।