रविवार को पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी के बाद दिल्ली के अलावा देश के चार महानगरों मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल 80 के पार पहुंच गया था। इसके बाद आज यानी सोमवार को पेट्रोल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया किया। दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के 77 रुपये 23 पैसे प्रति लीटर है। वहीं कोलकाता में भी पेट्रोल कल के ही दामों पर यानी 80.18 रुपये प्रति लीटर के भाव से बिकेगा। मुंबई में किसी बदलाव के बिना पेट्रोल के दाम आज 84.67 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल आज 80.23 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकेगा।