31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल की कीमतों से नहीं मिली राहत, डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती

इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन के मुताबिक रविवार देश के चार महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे तक का इजाफा हुआ है वहीं डीजल की कीमतों 17 पैसे तक की कटौती हुर्इ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 30 Sep 2018, 8:57 AM IST

petrol diesel price

Petrol Price in Noida : जानिए आज का पेट्रोल रेट क्या है नोएडा में…

नर्इ दिल्ली। बीते डेढ़ माह से भी अधिक समय से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। तेल कंपनियां डाॅलर के मुकबले रुपए में कमजोरी आैर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में इजाफा का हवाला देते हुए तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी कर रही हैं। रविवार को भी देशभर में पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गर्इ। तेल कंपनियों ने डीजल की कीमतों से भी आम जनता को राहत नहीं दी है। इंडियन आॅयल काॅर्पोरेशन के मुताबिक आज देश के चार महानगरों में पेट्रोल की कीमतों में 10 पैसे तक का इजाफा हुआ है वहीं डीजल की कीमतों 17 पैसे तक की बढ़ोतरी हुर्इ है।

पेट्रोल से नहीं मिली राहत
राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की बढ़ोतरी के बाद अब नया भाव 83.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबर्इ में भी आज पेट्रोल 9 पैसे महंगा हो गया है जिसके बाद आज यहां का एक लीटर पेट्रोल का भाव 90.84 रुपए हो गया है। कोलकाता की बात करें तो यहां भी 9 पैसे की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 85.30 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं चेन्नर्इ में आज पेट्रोल की कीमतों में सबसे अधिक 10 पैसे की बढ़ोतरी हुर्इ है। चेन्नर्इ में आज पेट्रोल का भाव 86.80 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

यह भी पढ़ें - एक अफवाह ने इस कंपनी के डुबा दिए 9200 करोड़ रुपए, जानिए क्या है पूरा मामला

17 पैसे तक महंगा हुआ डीजल
डीजल की बात करें तो तेल कंपनियों ने रविवार को डीजल की कीमताें में 17 पैसे की बढ़ोतरी की है। राजधानी दिल्ली में आज डीजल 16 पैसे महंगा होकार 74.79 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं मुबर्इ में डीजल 17 पैसे बढ़कर 79.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता की बात करें तो यहां आज डीजल 16 पैसे महंगा होकर 76.64 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नर्इ में रविवार को डीजल 17 पैसे महंगा होकर 79.08 रुपए प्रति लीटर हो गया है।