पेट्रोल के दाम में इजाफा जारी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में आग लगी हुई है। लगाताार आठवें दिन पेट्रोल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा इजाफा हो गया है। जिसकी वजह से देश में पेट्रोल के अधिकतम दाम 83 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। पहले बात देश की राजधानी दिल्ली की करें तो आज पेट्रोल की कीमत में 62 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े हैं, जिसके बाद यहां पर दाम 75.78 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता 59 पैसे, मुंबई में 60 पैसे और चेन्नई में 54 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद तीनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 77.64 रुपए, 82.70 रुपए और 79.53 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।