30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today : लॉकडाउन में आम लोगों के लिए आफत, लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल पर महंगाई

Petrol Diesel Price Today में आज पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे से 24 पैसे प्रति लीटर की तेजी देखने को मिली है। जबकि डीजल की कीमत में 26 पैसे से 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 16 May 2021, 7:42 AM IST

petrol.png

petrol diesel price today

Petrol Diesel Price Today। कई राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। उसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत में महंगाई का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत 2.50 रुपए प्रति लीटर तक का इजाफा देखने को मिल चुका है। महानगरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपए प्रति लीटर को छूने वाला है। ऐसा पहली होगा जब देश के महानगर में पेट्रोल और डीजल की कीमत 100 रुपए प्रति लीटर को टच करेगा। अगर बात आज की करें तो पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे से 24 पैसे प्रति लीटर की तेजी देखने को मिली है। जबकि डीजल की कीमत में 26 पैसे से 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आइए आपको भी बताते हैं कि देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत कितनी हो गई है।

पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 22 पैसे से 24 पैसे प्रति लीटर की तेजी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा होने के बाद दाम 92.58 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 23 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दाम 92.67 रुपए और 98.88 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दाम 94.31 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 26 पैसे से 29 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली और 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 83.22 रुपए और 86.06 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में 29 पैसे और चेन्नई में 26 पैो प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दाम 90.40 रुपए और 88.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

मई में कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
चार दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 1.75 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो दिल्ली में पेट्रोल 2.18 रुपए, कोलकाता में 2.05 रुपए, मुंबई में 2.05 रुपए और चेन्नई में 1.90 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल में ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 2.49 रुपया, कोलकाता में 2.45 रुपया, मुंबई में 2.59 रुपया और चेन्नई में 2.32 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।