9 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले आम लोगों को बड़ी राहत, देश में 24 दिन के बाद सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल

24 दिन के बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमत में 16 पैसे प्रति लीटर से 18 पैसे प्रति लीटर तक कम हुआ है।
2 min read
Google source verification

image

Saurabh Sharma

Mar 24, 2021

Petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दाम 18वें दिन स्थिर

Petrol and diesel prices: पेट्रोल-डीजल के दाम 18वें दिन स्थिर

नई दिल्ली। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं और आम लोगों पेट्रोल और डीजल की कीमत से बड़ी राहत मिली है। देश के चारों महानगरों में 24 दिन के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91 रुपए से नीचे आ गई हैं। जबकि डीजल की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। जानकारों की मानें तो बीते कुछ दिनों से इंटरनेशनल मार्केट में कच्चेल तेल की कीमत में लगातार गिरावट आने से पेट्रोल और डीजल कीमत में गिरावट देखने को मिली है।

पेट्रोल की कीमत में गिरावट
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में 18 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 17 पैसे, और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं। जिसके बाद इन चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 90.99 रुपए, 91.18 रुपए, 97.40 रुपए और 92.95 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपको बता दें कि 22 फरवरी के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है।

डीजल भी हुआ सस्ता
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। आंकड़ों के अनुसार देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में डीजल की कीमत में 17 पैसे, मुंबई में 18 पैसे और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर की गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद चारों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 81.30 रुपए, 84.18 रुपए, 88.42 रुपए और 86.29 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

कच्चे तेल की कीमत में गिरावट
वहीं यूरोप में कोरोना के गहराते कहर के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की चाल सुस्त पड़ गई है। बीते सत्र में बेंचमार्क कच्चे तेल के दाम में 6.52 फीसदी की गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड करीब 6 हफ्ते के बाद 60 डॉलर प्रति बैरल के करीब आ गया है और बीते 15 दिनों में कच्चे तेल का भाव 15 फीसदी से ज्यादा टूटा है। तेल बाजार के जानकार अनुज गुप्ता ने कहा कि कच्चे तेल में आई इस गिरावट से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की महंगाई से राहत मिल सकती है।

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग