4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल पर बढ़ी महंगाई, ऑयल कंपनियों ने कितनी कीमत बढ़ाई

Petrol Diesel Price Today के तहत आज पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे से 23 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत में 24 पैसे से 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 25 May 2021, 8:36 AM IST

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 25th May 2021

Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 25th May 2021

Petrol Diesel Price Today। पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा दिया है। डीजल की कीमत में इजाफे की वजह से और जरूरी घरेलू सामानों की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। आज पेट्रोल की कीमत की बात करें तो 20 पैसे से 23 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जबकि डीजल की कीमत में 24 पैसे से 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.75 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 95 रुपए के पार पहुंच गई है और मुंबई में दाम कभी भी 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा सकते हैं।

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे से 23 पैसे प्रति लीटर की तेजी देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में 23 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद दाम 93.44 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। कोलकाता ओर मुंबई में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जिसके बाद दोनों महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 93.49 रुपए और 99.71 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर के इजाफे के बाद दाम 95.06 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

डीजल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल की कीमत में 24 पैसे से 27 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल की कीमत क्रमश: 84.32 रुपए और 87.16 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जबकि मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद दाम 91.57 रुपए और 89.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

मई में कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.75 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो दिल्ली में पेट्रोल 3.04 रुपए, कोलकाता में 2.87 रुपए, मुंबई में 2.88 रुपए और चेन्नई में 2.66 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल में ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 3.59 रुपया, कोलकाता में 3.55 रुपया, मुंबई में 3.76 रुपया और चेन्नई में 3.36 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।