महानगरों में पेट्रोल की कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई के लोगों को गुरुवार वाले दाम ही चुकाने होंगे। आपको बता दें कि गुरुवार को पेट्रोल के दाम कम होने के बाद क्रमश: 90.78 रुपए, 90.98 रुपए, 97.19 रुपए और 92.77 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।