डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 65.19, 67.60 और 68.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 6 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद यहां पर 68.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।