10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 73 रुपए प्रति लीटर के पार गया पेट्रोल, डीजल की कीमत में भी इजाफा

पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा डीजल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी चेन्नई में 37 पैसे प्रति लीटर तक बढ़े पेट्रोल के दाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 20 Sep 2019, 7:17 AM IST

petrol_diesel_price.jpg

नई दिल्ली। देश में लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा देखने को मिल रहा है। दक्षिण भारत के प्रमुख महानगर चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 73 रुपए प्रति लीटर के पार चले गए हैं। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में औसतन बढ़ोतरी 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। जानकरों की मानें तो आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल के दाम में इजाफा होने से पेट्रोल और डीजल के दाम में इजाफा होने की उम्मीद है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम कितने हो गए हैं...

यह भी पढ़ेंः-मात्र चार दिनों में निवेशकों के डूबे 4 लाख करोड़ रुपए, करीब 1300 अंक डूबा सेंसेक्स

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल की कीमत में औसतन बढ़ोतरी 35 पैसे प्रति लीटर हुई है। देश की राजधानी दिल्ली में 35 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यहां पर दाम 73.06 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम 34 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जिसके बाद दोनो महानगरों में पेट्रोल के दाम क्रमश: 75.77 और 78.73 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम 75.93 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-अमरीका में 10.6 लाख बैरल बढ़ा कच्चे तेल का भंडार, कीमतों में नरमी जारी

डीजल के दाम में बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.29 और 68.70 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम 69.54 और 70.07 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। जानकारों की मानें तो डीजल के दाम में और भी इजाफा होने की उम्मीद है। जिसकी वजह से महंगाई बढऩे के भी आसार बन गए हैं।