पेट्रोल के दाम स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में स्थिरता देखने को मिली है। जिसके बाद देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम वही रहेंगे, जो शुक्रवार को थे। शुक्रवार को पेट्रोल के दाम में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली थी। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 72.08, 74.78, 77.74 और 74.87 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। आपको बता दें कि पेट्रोल के दाम में लगातार दो दिन कटौती के बाद दाम स्थिर किए गए हैं।