समीक्षाधीन तिमाही में विमानन कंपनी ने अपने बेड़े में 32 विमान शामिल किए और कंपनी के विमानों की कुल संख्या 30 जून 2019 तक 107 थी। आधिकारिक बयान के मुताबिक, एयरलाइन का परिचालन राजस्व समीक्षाधीन अवधि में बढ़कर 3,002.1 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 2,220.4 करोड़ रुपये था।