बैठक के बाद वित्त मंत्री ने साफ शब्दों में यह भरोसा दिया है कि हम जल्द से जल्द कोई समाधान निकालेंगे। उन्होंने कहा कि खासकर स्टील, गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) और ऑटोमोबाइल सेक्टर कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। इन सभी सेक्टर्स की ओर विशेष रुप से ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही पीरामल एंटरप्राइजेज के चेयरमैन अजय पीरामल ने बताया कि बैंकों द्वारा उद्योग जगत को अब कर्ज देने में हिचकिचाहट जैसे कई मसले वित्त मंत्री के सामने उठाए गए।