31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत में लगातार तीसरे दिन कटौती, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर

पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती गुरुवार को डीजल के दाम में हुई थी 6 पैसे की कटौती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 27 Jul 2019, 7:32 AM IST

Petrol Diesel Price Today

Today Petrol Diesel Price in Noida: पेट्रोल के दाम में इजाफा, डीजल के दाम में राहत, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। आज शनिवार 27 जुलाई को 2019 को पेट्रोल की कीमत ( petrol price ) में लगातार तीसरे दिन कटौती देखने को मिली है। आईओसीएल ( IOCL ) से मिली जानकारी के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत ( diesel price ) में लगातार दूसरे दिन किसी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। जानकारों की मानें तो मौजूदा समय में क्रूड ऑयल के दाम ( crude oil price ) सामान्य रहने और मांग में कमी होने के कारण स्थानीय स्तर पर पेट्रोल और और डीजल के दाम में राहत देखने को मिल रही है। लेकिन आने वाले दिनों में दामों में इजाफा होने की संभावना बनी हुई हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिरी देश के चारों महानगरों में आपको पेट्रोल और डीजल के दाम में कितने चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ेंः-ट्विटर का राजस्व दूसरी तिमाही में 18 फीसदी बढ़ा, करीब 14 करोड़ पहुंची यूजर्स की संख्या

पेट्रोल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। जिसके बाद दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में दाम क्रमश: 73.24, 78.85 और 76.06 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में लगातार तीसरे दिन 2 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। जिसके बाद यहां पर दाम 75.81 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः-ट्रेड वॉर के अंत के लिए चीन-अमरीका के बीच फिर से होगी व्यापार वार्ता

डीजल की कीमत लगातार दूसरे दिन स्थिर
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम लगातार दूसरे स्थिर रखे गए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि शनिवार को पेट्रोल के दाम चारों महानगरों में गुरुवार वाले ही लागू रहेंगे। आपको बता दें कि गुरुवार को डीजल के दाम में 6 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी, जिसके बाद दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में दाम क्रमश: 66.18, 68.29, 69.36 और 69.90 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Businessजगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.