scriptpetrol diesel price today know the price of oil in your city 28 june | Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई हलचल नहीं | Patrika News

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई हलचल नहीं

locationजयपुरPublished: Jun 28, 2023 10:08:06 am

वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड गिरकर 73.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई हलचल नहीं
Petrol Diesel Price Today : कच्चे तेल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई हलचल नहीं

Petrol Diesel Price Today : वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट क्रूड गिरकर 73.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बावजूद सरकारी तेल कंपनियां इसका लाभ आम लोगों को नहीं दे रही है। तेल कंपनियों ने बुधवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया है।आखिरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत में राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव 21, मई 2022 को किया गया था। तब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपए और डीजल पर 6 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाई थी। जयपुर में अभी पेट्रोल के दाम 108.48 और डीजल के दाम 93.72 रुपए प्रति लीटर हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.