क्या हैं आज के दाम
बुधवार को बिना किसी बदलाव के बाद दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 80 रुपये 87 पैसे है, जबकि डीजल की कीमत 72 रुपये 97 पैसे प्रति लीटर पर ठहरी हुई है। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत बुधवार को 88 रुपये 26 पैसे है, जबकि डीजल 77 रुपये 47 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, अगर कोलकाता की बात करें तो यहां पेट्रोल की कीमत 83 रुपये 75 पैसे प्रति लीटर है। जबकि डीजल 75 रुपये 82 पैसे प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 84 रुपये 5 पैसे है तो वहीं, डीजल 77 रुपये 13 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से ग्राहक खरीदने पर मजबूर हैं।