5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक महीने में पेट्रोल में 3 रुपए तो डीजल की कीमत में आया 2 रुपए से अधिक का अंतर

पिछले एक महीने में पेट्रोल के दामों में 3 रुपए आैर डीजल में 2 रुपए से अधिक की कटौती देखने को मिल चुकी है।

2 min read
Google source verification
Petrol-diesel price

एक महीने में पेट्रोल में 3 रुपए तो डीजल की कीमत में आया 2 रुपए से अधिक का अंतर

नर्इ दिल्ली। भले ही पेट्रोल के दामों में पिछले पांच दिनों आैर डीजल के दामों में पिछले दो दिनों से कोर्इ फर्क ना आया हो, लेेकिन दामों के कम होने के एक महीने के सिलसिले में दोनों ही प्राॅडक्ट्स में बड़ा फर्क देखने को मिला है। जहां एक आेर पेट्रोल की कीमतों में तीन रुपए से अधिक का फर्क आ चुका है। वहीं डीजल के दामों में दो रुपए से अधिक कम हो चुके हैं। वहीं दूसरी आेर जीएसटी परिषद साफ कर चुकी है कि पेट्रो पदार्थों को जीएसटी के दायरे में नहीं लाया जा सकता है। शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं जीएसटी परिषद के सदस्य सुशील मोदी ने पटना के कार्यक्रम में इस बात का खुलासा कर दिया है।

सिर्फ मुंबर्इ में कम हुए दाम
शनिवार को महानगरों में सिर्फ मुंबर्इ को छोड़ किसी आैर महानगर में पेट्रोल के दाम कम नहीं हुए हैं। मुंबर्इ में भी पेट्रोल के दाम में सिर्फ 7 पैसे का फर्क देखने को मिला है। इस 7 पैसे के कम होने से पेट्रोल के दाम 82.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं दिल्ली, कोलकाता आैर चेन्नर्इ में पिछले पांच दिनों से पेट्रोल के दाम में कोर्इ कटौती नहीं की गर्इ है। जहां शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल 75.55 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 78.23 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 78.40 रुपए प्रति लीटर दाम हो गए हैं।

आज पेट्रोल के दाम

























शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली75.55
कोलकाता78.23
मुंबर्इ82.99
चेन्नर्इ78.40

नोटः- शनिवार को मुंबर्इ में पेट्रोल की कीमतों में 7 पैसे कम हुए हैं।

30 मर्इ से 30 जून तक आया इतना फर्क
अगर बात 30 मर्इ से 30 जून तक के बीच की बात करें तो पेट्रोल की कीमतों में तीन रुपए से अधिक का फर्क आ चुका है। जहां दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.87 रुपए प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली है। वहीं दूसरी आेर कोलकाता में 2.82 रुपए प्रति लीटर दाम कम हो गए हैं। वहीं मुंबर्इ आैर चेन्नर्इ में पेट्रोल के दाम में 3 रुपए से अधिक की कटौती देखने को मिली। जहां मुंबर्इ में 3.24 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 3.02 रुपए प्रति लीटर कटौती देखने को मिली है।

एक महीने में कितना आया फर्क

























शहरपेट्रोल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली2.87
कोलकाता2.82
मुंबर्इ3.24
चेन्नर्इ3.02


डीजल के दाम नहीं हुए कम
वहीं दूसरी आेर डीजल के दाम में शनिवार को किसी तरह की कोर्इ कटौती नहीं की गर्इ। जहां दिल्ली में डीजल के दाम 67.38 रुपए प्रति लीटर देखने को मिले। वहीं कोलकामा में 69.93 रुपए प्रति लीटर, मुंबर्इ में 71.49 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 71.12 रुपए लीटर दाम हो गए हैं। पिछले दो दिनों से डीजल के दाम में कोर्इ फर्क नहीं आया है।

आज डीजल के दाम

























शहरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली67.38
कोलकाता69.93
मुंबर्इ71.49
चेन्नर्इ71.12

एक महीने में 2 रुपए से अधिक कम हो गए हैं दाम
वहीं दूसरी आेर डीजल के दाम में पिछले एक महीने यानी 30 मर्इ से 30 जून के बीच में दो रुपए से अधिक प्रति लीटर के दाम कम हो चुके हैं। जहांं दिल्ली आैर कोलकाता में डीजल के दामों में 1.92 रुपए प्रति लीटर फर्क आ चुका है। वहीं मुंबर्इ में ये कटौती 2.29 रुपए प्रति लीटर आैर चेन्नर्इ में 2.05 रुपए प्रति लीटर कटौती देखने को मिली है। अब देखने वाली बात होेगी कि आने वाले दिनों में डीजल के दामों में कटौती जारी रहती है या नहीं।

एक महीने में कितना आया फर्क

























शहरडीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
दिल्ली1.92
कोलकाता1.92
मुंबर्इ2.29
चेन्नर्इ2.05