डीजल के दाम 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में डीजल के दाम क्रमश: 66.57, 68.33 और 69.75 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यहां पर डीजल के दाम 70.37 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।