
भारत की सबसे बड़ी कंपनी बनी Reliance Industries, पार की 8 लाख करोड़ रुपये का मार्केट कैप
नर्इ दिल्ली। भारत के साथ-साथ एशिया के भी अमीर शख्स मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अाज एक आैर नया मुकाम हासिल कर लिया है। मुकेश अंबानी की स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल मार्केट कैप (बाजार पूंजीकरण) पहली बार 8 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है। इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज इस मुकाम तक पहुंचने वाली देश की पहली कंपनी बन गर्इ है। इसके पहले अज तक भारत की एेसी कोर्इ कंपनी नहीं थी जिसका बाजार पूंजीकरण 8 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा हो।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में जोरदार तेजी
दरअसल गुरुवार काे कारोबार के दौरान आर्इ रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयराें में तेजी के बाद कंपनी ने मुकाम हासिल किया है। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर प्राइस 1262 रुपये प्रति शेयर के छूने के साथ ही कंपनी ने बाजार पूंजीकरण के मामले में 8 लाख करोड़ रुपये का अांकड़ा पार कर लिया। वर्तमान समय में बाॅम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (बीएसर्इ) पर करीब 5000 से अधिक कंपनियां लिस्टेड हैं आैर इन सभी कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 157 लाख करोड़ रुपये है। आैर इस 157 लाख करोड़ रुपये में से 8 लाख करोड़ रुपये अकेले रिलांयस इंडस्ट्रीज के हैं।
बाजार पूंजीकरण के मामले में ये हैं भारत की टाॅप 5 कंपनियां
बाजार पूंजीकरण के मामले में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर पर टाटा कंसल्टेंसजी सर्विसेज (टीसीएस) है। आज के कारोबार के दौरान टीसीएस का कुल मार्केट कैप 7.8 लाख करोड़ रुपये है। वहीं 5.69 लाख करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ एचडीएफसी बैंक आैर चौथे स्थान पर हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) है। एचयूएल का कुल मार्केट कैप 3.82 लाख करोड़ रुपये है। देश के पांचवीं सबसे बड़ी कंपनी की बात करें तो 3.79 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ आर्इटीसी है।
यह भी पढ़ें -
Updated on:
24 Aug 2018 08:50 am
Published on:
23 Aug 2018 03:22 pm
बड़ी खबरें
View AllShare Market News
कारोबार
ट्रेंडिंग
