4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीते एक सप्ताह में रिलायंस को हुआ करीब 60 हजार करोड़ फायदा, टीसीएस में 23,500 करोड़ का इजाफा

एक सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 प्रतिशत मजबूत हुआ। जिसकी वजह से देश की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप 1.40 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 30 May 2021, 11:34 AM IST

Ril gained nearly 60000 cr, TCS increased by 23,500 cr in last week

Ril gained nearly 60000 cr, TCS increased by 23,500 cr in last week

नई दिल्ली। देश की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप 1.40 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में इजाफा देखने को मिला है। वहीं टीसीएस के मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखने को मिजी है। वहीं दूसरी ओर हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में गिरावट देखने को मिली है। आपको बता दें कि बीते एक सप्ताह में बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 प्रतिशत मजबूत हुआ। आइए आपको भी बताते हैं कि किस कंपनी के मार्केट कैप में कितनी बढ़ोतरी हो गई है।

कंपनियों के मार्केट कैप में इजाफा
- देश की सर्वाधिक मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।
- रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 59,590.77 अंक उछलकर 13,28,049.94 करोड़ रुपए पहुंच गया।
- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का एमकैप 23,562.96 करोड़ रुपए बढ़कर 11,63,018.74 करोड़ रुपए रहा।
- इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 21,395.27 करोड़ रुपए बढ़कर 5,98,604.10 करोड़ रुपए पहुंच गया।
- एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 18,697.06 करोड़ रुपए बढ़कर 3,76,663.23 करोड़ रुपए पहुंच गया।
- वहीं कोटक महिंद्रा बैंक का एमकैप 8,435.06 करोड़ रुपए बढ़कर 3,56,849.67 करोड़ रुपए रहा।
- एचडीएफसी का बाजार मूल्यांकन 4,555.41 करोड़ रुपड बढ़कर 4,58,418.62 करोड़ रुपए हो गया।
- एचडीएफसी बैंक का एमकैप 2,721.71 करोड़ रुपए बढ़कर 8,28,341.24 करोड़ रुपए पहुंच गया
- आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन 608.28 करोड़ रुपये बढ़कर 4,45,171.34 करोड़ रुपए रहा।

इन कंपनियों के मार्केट केप में गिरावट
वहीं दूसरी ओर दो कंपनियों के मार्केट कैप में अच्छी खासी गिरावट देखने को मिली है। हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के शेयरों में मुनाफावसूली के कारण मार्केट कैप में कमी आई है। पहले बात हिंदुस्तान यूनिलीवर की करें तो बीते सप्ताह एमकैप में 8,904.94 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली है। जिसकी वजह से कंपनी का मार्केट कैप कम होकर 5,45,762.50 करोड़ रुपए रह गया। जबकि बाजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 1,282.63 करोड़ रुपए की कमी आई है और मार्केट कैप घटकर 3,38,589.27 करोड़ रुपये पर आ गए।