बढ़त और गिरावट वाले शेयर
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज 3.36 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, अल्ट्रा टेक सीमेंट, आयशर मोटर, और ग्रासिम इंडस्ट्रीज के शेयरों में दो फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो भारती इंफ्राटेल के शेयरों में 3.40 फीसदी, यस बैंक 3.25 फीसदी, बजाज फाइनेंस 2.79 फीसदी, यूपीएल 1.92 फीसदी और बजाज फाइनसर्व 1.60 फीसदी शामिल हैं।