28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तो इसलिए गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 18 Apr 2018, 6:28 PM IST

share market

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 63.38 अंकों की गिरावट के साथ 34,331.68 पर और निफ्टी 22.50 अंकों की गिरावट के साथ 10,526.20 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.36 अंकों की तेजी के साथ 34,443.42 पर खुला और 63.38 अंकों या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 34,331.68 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,591.81 के ऊपरी और 34,270.04 के निचले स्तर को छुआ।


मिडकैप और स्मॉलकैप में गिरावट
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 12.36 अंकों की गिरावट के साथ 16,768.05 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 66.24 अंकों की गिरावट के साथ 18,065.75 पर बंद हुए।

सुबह का हाल
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 30.2 अंकों की तेजी के साथ 10,578.90 पर खुला और 22.50 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 10,526.20 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,594.20 के ऊपरी और 10,509.70 के निचले स्तर को छुआ।

इनमें रही तेजी
बीएसई के 19 में से आठ सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (1.57 फीसदी), दूरसंचार (0.50 फीसदी), रियल्टी (0.49 फीसदी), धातु (0.46 फीसदी) और आधारभूत सामग्री (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

इनमें रही गिरावट
बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (1.18 फीसदी), बैंकिंग (0.85 फीसदी), ऊर्जा (0.81 फीसदी), वित्त (0.66 फीसदी) और वाहन (0.47 फीसदी)। कारोबार की शुरुआत के साथ वेदांता, टाटा स्टील, विप्रो, टीसीएस, येस बैंक, भारती एयरटेल, अडानी पोर्ट्स, आयशर मोटर्स, अल्ट्राटेक आैर गेल के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। जबकि दबाव वाले शेयरों में इंफोसिस , बीपीसीएल, टाइटन कंपनी, एचपीसीएल आैर कोल इंडिय शुमार हैं।

रुपए में गिरावट

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत गिरावट के साथ हुर्इ। आज डाॅलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ खुला। इसके बाद रुपया 65.66 रुपए के स्तर पर है। इसके पहले मंगलवार को भी रुपए में गिरावट देखने को मिली थी। मंगलावर काे रुपया 15 पैसे गिरकर 65.64 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही रुपए में गिरावट के बाद ये पिछले 7 महीनें के निचले स्तर पर पहुंच गया।