12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्लोबल संकेतों ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स 220 अंक गिरा

शेयर बाजार में भारी गिरावट

2 min read
Google source verification
stock

नई दिल्ली। गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह के 10.09 बजे सेंसेक्स 220 अंक गिरकर 33383 और 72 अंक गिरकर 10289 पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर मिडकैप इंडेक्स में 0.28 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.29 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।
क्यों हैं गिरावट
ग्लोबल मार्केट में गिरावट के कारण एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखी गई है। जापान का निक्केई 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 22575 के स्तर पर, चीन का शांघाई 0.26 फीसदी की कमजोरी के साथ 3329 के स्तर पर, हैंगसैंग 1.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 29256 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.59 फीसद की कमजोरी के साथ 2497 को स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इन सेक्टर्स में गिरावट
अलग- अलग सेक्टर्स की बात करें तो आईटी को छोड़ सभी सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। बैंक (0.40 फीसदी), ऑटो (0.31 फीसदी), एफएमसीजी (0.31 फीसदी), एफएमसीजी (0.11 फीसदी), मेटल (0.55 फीसदी), फार्मा (0.25 फीसदी) और रियल्टी (0.65 फीसदी) की गिरावट देखने को मिल रही है।
बड़ी कंपनियों का हाल
दिग्गज शेयर्स की बात करें तो निफ्टी में शुमार शेयर्स में से 8 हरे निशान में, 40 गिरावट के साथ और 2 बिना किसी परिवर्तन के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस, सनफार्मा, बजाज ऑटो, बॉश लिमिटेड और डॉ रेड्डी के शेयर्स में है। वहीं, गिरावट टेक महिंद्रा, अदानीपोर्ट्स, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और एसबीआईएन के शेयर्स में है
अमरीकी बाजार में मिला जुला कारोबार
वहीं, बीते सत्र अमेरिकी बाजार मिले जुले संकेत के साथ कारोबार कर बंद हुआ है। अमेरिकी सूचकांक डाओ जोंस 0.44 फीसद की बढ़त के साथ 23940 के स्तर पर, एसएंडपी500 0.04 फीसद की कमजोरी के साथ 2626 के स्तर पर और नैस्डैक 1.27 फीसद की कमजोरी के साथ 6824 के स्तर पर कारोबार कर बंद हुआ है। बीते कुछ हफ्तों की बात करें तो भारतीय शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है।