30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिकॉड हाई पर पहुंचकर लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी 10,450 के नीचे फिसला

सेंसेक्स 102 अंक बढक़र पहली बार 33,833 के स्तर पर पहुंच गया, निफ्टी 33 अंको की बढ़त के साथ 10,484 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 7 Nov 2017, 11:11 AM IST

Share Market

मुंबई। आज हफ्ते के दूसरे दिन शेयर बाजार की शुरूआत बढ़त के साथ हुआ। सेंसेक्स 102 अंक बढक़र पहली बार 33,833 के स्तर पर पहुंच गया, निफ्टी 33 अंको की बढ़त के साथ 10,484 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। आज बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही सेंसेक्स पिछले 52 हफ्तों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि शेयर बाजार बहुत देर तक अपने इस बढ़त पर नहीं टिक सका। मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रहा हैं।


सुबह 10:45 पर- बाजार के खुलने के बाद सुबह 10:45 बजे सेंसेक्स 66 अंक फिसलकर 33,630 पर करोबार कर रहा है तो वहीं निफ्टी में भी 36 अंको की गिरावट देखने को मिल रहा हैं। फिलहाल निफ्टी 10,415 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं।


आईटी सेक्टर में बंपर लिवाली

बढ़त के बाद आज के करोबार में कैपिटल गुड्स और आईटी सेक्टर को छोड़ सभी शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। कैपिटल गुड्स के शेयर में 12 अंकों की बढ़त देखने को मिल रहा तो वहीं आईटी सेक्टर में अच्छी लिवाली देखने को मिल रहा हैं। आईटी सेक्टर मेंं 128 अंको की बड़ी बढ़त देखने को मिल रहा हैं। इसके अलावा ऑटो, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल, ऑयल एंड गैस के शयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा हैं। फिलहाल सबसे ज्यादा गिरावट ऑयल एंड गैस के शेयरों में देखने को मिल रहा हैं। बैंक निफ्टी भी 106 अंक फिसलकर 25,464 के स्तर पर कारोबार कर रहा हैं। पीएसयू बैंको की बात करें तो इसमें भी 94 अंको की गिरावट देखने को मिल रहा हैं।


आज के दिग्गज शेयरों में एचसीएल टेक्नोलॉजी, इंफोसिस, टीसीएस, टेक महिन्द्रा, विप्रो और एनटीपीसी के शेयर ग्रीन जोन में कारोबार कर रहे हैं। वहीं बिकवाली वाले शेयरों की बात करें तो इसमें इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, येस बैंक, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स (डीवीआर), अडानी पोर्ट्स, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।


बढ़ते के साथ खुला रुपया

आज हफ्ते के दूसरे दिन रुपए की शुरूआत बढ़त के साथ हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपए में 3 पैसे की मजबूती देखने को मिला, जिसके बाद रुपया 64.65 के स्तर पर पहुंच गया। इसके पहले सोमवार को कच्चे तेल की कीमत दो साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद ऑयल इंपोर्ट्स द्वारा डॉलर की मांग के चलते रुपए में गिरावट देखने को मिला। इसके बाद डॉलर के मुकाबले रुपए में 13 पैसरे के गिरावट देखने को मिला। वहीं इसके बाद डॉलर के मुकाबले रुपया 64.68 के स्तर पर बंद हुआ था।