बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 4.65 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं टाटा मोटर्स 3.49 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील और हाउसिंग डेवलपमेंट फायनांस कॉरपोरेशन के शेयरों में क्रमश: 3.47, 2.80 और 2.76 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। इसके अलवा गिरावट वाले शेयरों में जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिन्द्रा, मारुति सुजुकी इंडिया और बजाज ऑटो में क्रमश: 6.37, 4.19, 3.21, 3.16 और 2.62 फीसदी की गिरावट देखने मिल रही है।