23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुले बाजार, सेसेंक्स 36600 के पार खुला

सेंसेक्स एक बार फिर से 36,600 के स्तर को पार गया, वहीं निफ्टी ने 11,050 के अंकों को पार करने में सफलता प्राप्त की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 13 Jul 2018, 10:09 AM IST

Share market

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुले बाजार, सेसेंक्स 36600 के पार खुला

नर्इ दिल्ली। शेयर बाजार ने सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ शुरुआत की है। बात सेंसेक्स से शुरू करें एक बार फिर से 36,600 के स्तर को पार गया। वहीं दूसरी आेर निफ्टी ने 11,050 के अंकों को पार करने में सफलता प्राप्त की। गुरुवार को भी सेसेक्स आैर निफ्टी ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। जिससे शेयर मार्केट को काफी फायदा भी हुआ था।

कुछ एेसा बीएसर्इ आैर निफ्टी का बाजार
आंकड़ों की बात करें तो बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी बढ़ा है। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.15 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है। फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 112 अंक यानि 0.3 फीसदी की उछाल के साथ 36,661 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 31 अंक यानि 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 11,054 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इनके शेयर बढ़े आैर इनके गिरे
मेटल, आईटी और ऑटो शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। हालांकि पीएसयू बैंक, रियल्टी और पावर शेयरों में दबाव दिख रहा है। बैंक निफ्टी 0.2 फीसदी गिरकर 26,980 के स्तर पर आ गया है। बाजार में कारोबार के इस दौरान दिग्गज शेयरों में विप्रो, कोल इंडिया, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस 1.8-0.8 फीसदी तक चढ़े हैं। हालांकि दिग्गज शेयरों में भारती इंफ्राटेल, एचसीएल टेक, यूपीएल, एसबीआई, सिप्ला, ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल 3.2-0.5 फीसदी तक गिरे हैं।

इन कंपनियों का है यह हाल
मिडकैप शेयरों में मैरिको, एम्फैसिस, वक्रांगी, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पेज इंडस्ट्रीज 3.5-1.5 फीसदी तक उछले हैं। हालांकि मिडकैप शेयरों में आईडीबीआई बैंक, केनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और एमआरपीएल 6-2 फीसदी तक लुढ़के हैं। स्मॉलकैप शेयरों में टीजीबी बैंक्वेट्स, यूएफओ मूवीज, नेस्को, एरो ग्रीनटेक और इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स 9.2-4.9 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। हालांकि स्मॉलकैप शेयरों में जेबीएफ इंडस्ट्रीज, कर्नाटक बैंक, एक्शन कंस्ट्रक्शंस, गैलेंट इस्पात और मनपसंद बेवरेजेज 5-4 फीसदी तक टूटे हैं।