1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या बाजार को नहीं भाया ट्रंप का भाषण, 500 अंकों तक डूबा शेयर बाजार

सेंसेक्स में देखने को मिल रही है 525 अंकों की गिरावट 171 अंकों की गिरावट के साथ् 12 हजार अंकों से नीचे निफ्टी 50
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 24 Feb 2020, 2:22 PM IST

Share Market Today

Sensex plunge 400 pts before Trump visit, investor lose 1.16 lakh cr

नई दिल्ली। मोटेरा स्टेडियत में अमरीकी राष्ट्रपति का भाषण चल रहा है। डिफेंस डील से लेकर एक्सपोर्ट तक ट्रंप के भाषण का चर्चा का विषय बन चुके हैं, लेकिन भारतीय शेयर बाजार को ट्रंप के भाषण से एक भी उम्मीद की किरण नजर नहीं आई है। इसके विपरीत भारतीय शेयर बाजार 500 अंकों तक गिर गया है। मौजूदा समय में सेंसेक्स 525 अंकों की गिरावट के साथ 40644.58 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 171 अंकों की गिरावट के साथ 11911 अंकों पर कारोबार कर रहा है। इससे पहले बाजार खुलने के बाद एक घंटे के कारोबार में निवेशकों को एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ था। जानकारों की मानें तो कोरोना वायरस की वजह से क्रूड ऑयल के दाम में 3 फीसदी की गिरावट, रुपए में गिरावट, और सोने के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच जाने की वजह से आज शेयर बाजार शुरूआती एक घंटे के कारोबार में 400 अंकों तक नीचे गिरा है। आईटी और टेक को छोड़ सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान पर है। विदेशी निवेशकों की ओर से हैवी बिकवाली देखने को मिल रही है। वहीं छोटी और मझौली कंपनियां भी भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।

बाजार में बड़ी गिरावट
आज शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार खुलने के एक घंटे के बाद बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 394.46 अंंकों की गिरावट के साथ 40775.66 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 123.70 अंकों की गिरावट के साथ 11957.15 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

बीएसई स्मॉल कैप 72.61 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बीएसई मिड-कैप 102.20 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। विदेशी निवेशकों के इंडेक्स की बात करें तो सीएनएक्स मिडकैप 156.40 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल और डीजल के दाम फिर स्थिर, जानिए अपने शहर के दाम

आईटी टेक को लाल निशान पर सेक्टोरल इंडेक्स
बात सेक्टोरल इंडेक्स की करें तो लाल निशान पर कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। बीएसई ऑटो 278.01 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बैंक एक्सचेंज 402.27 और बैंक निफ्टी 361.30 अंकों की गिरावट पर है। कैपिटल गुड्स 193.48, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 166.79, बीएसई एफएमसीजी 107.41, बीएसई हेल्थकेयर 213.52, बीएसई मेटल 345.55, तेल और गैस 159.64 और बीएसई पीएसयू 60.85 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर बीएसई आईटी 109.52 और टेक टेक सेक्टर 32.72 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

बढ़त और गिरावट वाले शेयर्स
पहले गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयरों में 4.84 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं जेएसडब्ल्यू स्टील 4.47 फीसदी, टाटा स्टील 3.70 फीसदी, वेदांता 3.37 फीसदी और टाटा मोटर्स के शेयरों में 3.03 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

वहीं दूसरी ओर इंफोसिस 1.68 फीसदी, टेक महिन्द्रा 1.13 फीसदी, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज 1.12 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.42 फीसदी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 0.31 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है।

निवेशकों को एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान
वहीं दूसरी ओर शेयर बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को एक घंटे के कारोबार में बड़ा घटना पड़ा है। वास्तव में निवेशकों का नुकसान बीएसई के मार्केट से जुड़ा है।

आज सुबह 10.15 मिनट पर बीएसई का मार्केट कैप 1,57,34,412.83 करोड़ रुपए था, जबकि 20 फरवरी को मार्केट जब बंद हुआ था तक बीएसई का मार्केट कैप 1,58,50,719.62 करोड़ रुपए था। अगर दोनों दिनों के मार्केट कैप का अंतर देखें तो 1,16307 करोड़ रुपए बन रहा है। यही निवेशकों का नुकसान है। यह नुकसान दिनभर के कारोबार में और भी बढ़ सकता है।