नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के राहत पैकेज के ऐलान की वजह से अमरीकी बाजारों में तेजी देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से भारतीय शेयर बाजार में 1500 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं सेंसेक्स 30 हजार अंकों के पार चला गया है। निफ्टी 50 8700 अंकों के पार कारोबार कर रहा है। करीब एक घंटे के कारोबार में निवेशकों की ओर ने 4.5 लाख करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। बुधवार को मार्केट जब बंद हुआ था तो बीएसई का मार्केट कैप 1,08,50,177.06 करोड़ पर था। सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बीएसई का मार्केट कैप 1,13,02,187.24 करोड पर पहुंच गया है।