5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंसेक्स की 10 में से 6 कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण, रिलायंस इंडस्ट्रीज रही टॉप पर

सेंसेक्स की 10 में से 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 64,219 करोड़ रुपए घटा रिलायंस इंडस्ट्रीज का बढ़ा मुनाफा टीसीएस को इस दौरान सबसे अधिक नुकसान हुआ है
2 min read
Google source verification

image

Shivani Sharma

May 05, 2019

कंपनी की एजीएम में मुकेश अंबानी कर सकते हैं अहम घोषणा

कंपनी की एजीएम में मुकेश अंबानी कर सकते हैं अहम घोषणा

नई दिल्ली।शेयर बाजार के सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण ( मार्केट कैप ) बीते सप्ताह 64,219.2 करोड़ रुपए घट गया है। सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस को इस दौरान सबसे अधिक नुकसान हुआ है। टीसीएस ( TCS ) के अलावा आईटीसी ( ITC ), हिंदुस्तान यूनिलीवर ( HUL ), इंफोसिस ( Infosis ), भारतीय स्टेट बैंक ( SBI ) और आईसीआईसीआई बैंक ( icici bank ) को भी बाजार पूंजीकरण में नुकसान उठाना पड़ा है।


रिलायंस इंडस्ट्रीज का बढ़ा मुनाफा

रिलायंस इंडस्ट्रीज ( RIL ), एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank ), एचडीएफसी ( HDFC ) और कोटक महिंद्रा बैंक ( Kotak Mahindra bank ) के बाजार पूंजीकरण ( Market Cap ) में इस दौरान वृद्धि हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 39,700.2 करोड़ रुपए कम होकर 8,00,196.04 करोड़ रुपए पर आ गया है।


इन कंपनियों का गिरा मार्केट कैप

इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 11,029.2 करोड़ रुपए कम होकर 3,66,441.16 करोड़ रुपए, इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 5,832.53 करोड़ रुपए गिरकर 3,16,201.41 करोड़ रुपए, आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,558.82 करोड़ रुपए कम होकर 2,59,087.06 करोड़ रुपए, एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 2,811.25 करोड़ रुपए गिरकर 2,75,904.37 करोड़ रुपए और आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 1,287.15 करोड़ रुपए कम होकर 3,72,172.06 करोड़ रुपए पर आ गया है।


ये भी पढ़ें: बदले गए State Bank of Pakistan के गवर्नर, इमरान खान ने IMF के रेज़ा बक़ीर को किया नियुक्त


इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

वहीं दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 25,492.79 करोड़ रुपए बढ़कर 6,45,508.46 करोड़ रुपए, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 9,888.45 करोड़ रुपए बढ़कर 8,91,893.89 करोड़ रुपए, कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 7,654.43 करोड़ रुपए बढ़कर 2,70,701.52 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 6,102.5 करोड़ रुपए बढ़कर 3,46,008.92 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।


रिलायंस इंडस्ट्रीज रही टॉप पर

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर बनी रही है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा है। बीते सप्ताह मुंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 104.07 अंक या 0.26 फीसदी टूटकर 38,963.26 अंक पर आ गया है। बीते सप्ताह दो दिन बाजार में अवकाश था।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.

बड़ी खबरें

View All

Share Market News

कारोबार

ट्रेंडिंग