31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेंसेक्स की 10 में से 9 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप, HDFC बैंक का रहे सबसे अच्छा प्रदर्शन

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 82,379.79 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ इस दौरान एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा पिछले हफ्ते इन 9 कंपनियों की दौलत में 82,379.79 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 19 May 2019, 12:22 PM IST

hdfc bank

सेंसेक्स की 10 में से 9 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप, HDFC बैंक का रहे सबसे अच्छा प्रदर्शन

नई दिल्ली।सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण ( मार्केट कैप ) में बीते सप्ताह 82,379.79 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। इस दौरान एचडीएफसी बैंक ( HDFC Bank ) और कोटक महिंद्रा बैंक ( Kotak Mahindra bank ) का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है। पिछले हफ्ते इन 9 कंपनियों की दौलत में 82,379.79 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीसीएस ( TCS ) को नुकसान हुआ है।


सेंसेक्स ( sensex ) में हुई बढ़ोतरी

बीते सप्ताह मुंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 467.78 अंक या 1.24 फीसदी बढ़कर 37,930.77 अंक पर पहुंच गया। व्यापक बाजार में सकारात्मक धारणा से बीते सप्ताह शीर्ष दस में से नौ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण ( Market Cap ) में बढ़ोतरी हुई। सप्ताह के दौरान टीसीएस एकमात्र कंपनी रही जिसका बाजार पूंजीकरण घटा है। एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है।


ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव में 2297 करोड़पतियों को देश की जनता ने दिया वोट, 60 के पास कोई संपत्ति नही


HDFC को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

बैंक की बाजार हैसियत 17,685.54 करोड़ रुपए बढ़कर 6,43,560.05 करोड़ रुपए पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 12,531.51 करोड़ रुपए बढ़कर 2,78,823.62 करोड़ रुपए और एचडीएफसी का 10,776.2 करोड़ रुपए बढ़कर 3,43,211.58 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर ( HUL ) की बाजार हैसियत 10,531.29 करोड़ रुपए बढ़कर 3,75,738.57 करोड़ रुपए और एसबीआई ( SBI ) का बाजार मूल्यांकन 9,727.82 करोड़ रुपए बढ़कर 2,84,650.48 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।


इन कंपनियों को भी हुआ फायदा

इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज ( RIL ) का बाजार पूंजीकरण 9,635.15 करोड़ रुपए बढ़कर 8,02,316.11 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। आईटीसी ( ITC ) का बाजार पूंजीकरण 4,535.7 करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 3,69,475.16 करोड़ रुपए रहा। आईसीआईसीआई बैंक ( icici bank ) के बाजार मूल्यांकन में 3,570.66 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ और यह 2,51,682.91 करोड़ रुपए तथा इन्फोसिस ( Infosis ) का बाजार पूंजीकरण 3,385.92 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी के साथ 3,16,223.26 करोड़ रुपए रहा।


ये भी पढ़ें: चुनाव के दौरान विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से निकाले 6,399 करोड़ रुपए


TCS को हुआ घाटा

दूसरी तरफ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार मूल्यांकन 14,709.4 करोड़ रुपए घटकर 7,86,631.17 करोड़ रुपए पर आ गया। शीर्ष दस कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज शीर्ष पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एचडीएफसी, इन्फोसिस, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.