हरे निशान पर सेक्टोरल इंडेक्स
सेक्टोरल इंडेक्स आज सुबह से हरे निशान पर दिखाई दे रहा है। टॉप के तीन सेक्टर ऑटो, बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी तिहाई अंकों की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। तीनों क्रमश: 129.95, 164.52 और 181.20 अंकों की बढ़त पर हैं। वहीं कैपिटल गुड्स 70.69, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 96.53, एफएमसीजी 12.79, हेल्थकेयर 22.47, आईटी 73.00, मेटल 51.98, तेल और गैस 83.22, पीएसयू 40.43 और टेक 28.63 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।