सोमवार को कारोबार के दौरान HDFC Bank, L&T, ICICI Bank, SBI, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में ही 400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। बाजार में बिकवाली इतनी तेज रही कि हीरो मोटोकॉर्प, PNB, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और दिलीप बिल्डकॉन के शेयर्स में इस साल सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बाजाज फाइनेंस और बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में इस साल की दूसरी सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार में इस गिरावट का सबसे अधिक असर ब्रॉडर मार्केट पर रहा। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 2 फीसदी के साथ कारोबार करते नजर आया। वहीं, बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.47 फीसदी लुढ़ककर कारोबार करते नजर आया।