14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए बाजार

सेंसेक्‍स 0.23 फीसदी के सा‍थ 83.31 अंकों का बढ़त लेकर 35,657.86 पर बंद हुआ, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) में भी बढ़त का रुख देखने को मिला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 6 Jul 2018, 4:00 PM IST

BSE

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुए कारोबार

नर्इ दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बाजार में सकारात्मक रुख देखने को मिला। बाजार बंद होने तक बीएसर्इ आैर एनएसर्इ हरे निशान पर दिखार्इ दिए। जहां सेंसेक्‍स 0.23 फीसदी के सा‍थ 83.31 अंकों का बढ़त लेकर 35,657.86 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) में भी बढ़त का रुख देखने को मिला। एनएसर्इ सूचकांक 0.21 फीसदी यानी 22.90 अंक बढ़कर 10,772.65 पर बंद हुआ। आपको बता दें कि सुबह के समय सेंसेक्स में बढ़त के साथ खुला था आैर उसके बाद गिरकर बाद में बढ़ा था।


बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार
इससे सुबह कारोबार हिचकोले खाता हुआ दिखार्इ दिया। कारोबार के शुरूआत में मार्केट उठा था कि लेकिन थोड़ी देर के बाद सेंसेक्‍स 0.08 फीसदी के सा‍थ 28.10 अंक गिरकर 35,546.45 पर आ गया। कुछ एेसा ही निफ्टी में भी देखने को मिला। लेकिन बाद में सेंसेक्स 111.93 बढ़त के साथ 35,686.48 पर कारोबार करता हुआ दिखार्इ दिया। वहीं निफ्टी 29.45 अंकों के बढ़त के साथ 10,779.20 पर कारोबार कर रहा था।

पटरी पर आए आरआर्इएल के शेयर
वहीं दूसरी आेर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी पटरी पर लौट आए हैं। जहां गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स -25.05 के साथ 965 अंकों पर बंद हुए थे। वहीं शुक्रवार को सुबह इंडस्ट्री का शेयर 16 अंकों की बढ़त के साथ 981 पर कारोबार करता हुआ था दिखार्इ दिया। जिसके बाद दोपहर में रिलायंस का शेयर 976.50 अंकों पर बंद हुआ।

झटके से लगा 40 हजार करोड़ रुपए का नुकसान
इससे पहले रिलायंस एजीएम की मीटिंग के बाद सभी को इस बात की उम्मीद थी जब मार्केट बंद होगा तो सभी चेहरों पर मुस्कुराहट होगी। खासकर बीएसर्इ को इस बात की पूरी उम्मीद थी। मार्केट को करीब 71 अंकों का नुकसान हुआ आैर गुरुवार को जब मार्केट बंद हुआ तो मार्केट कैप 1,45,11,945.53 करोड़ रुपए रहा। जबकि बुधवार को जब बाजार बंद हुआ था तो उस दिन का मार्केट कैप 1,45,51,999.99 करोड़ रुपए था। जब इन दोनों दिनों का अंतर निकाला गया तो 40,054 करोड़ रुपए नुकसान देखने को मिला था।