20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Share Market News / फिर बिकवाली की तरफ लौटा शेयर बाजार, बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

फिर बिकवाली की तरफ लौटा शेयर बाजार, बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

बीएसई पर सेंसेक्स 203 अंक लुढ़ककर 37,114 के स्तर पर बंद हुआ। एफएमसीजी और आईटी सेक्टर छोड़ बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर। दिनभर के कारोबार के बाद बैंक निफ्टी में भी रही 212 अंकों की गिरावट।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 15 May 2019, 4:13 PM IST

Share Market

फिर बिकवाली की तरफ लौटा शेयर बाजार, बुधवार को लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

नई दिल्ली। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार ( share market ) एक बार फिर लाल निशान पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) पर निफ्टी 50 बिकवाली के दबाव में 11,200 के स्तर से नीचे बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) का प्रमुख इंडेक्स यानी सेंसेक्स 203 अंक लुढ़ककर 37,114 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 50 भी 65 अंकों की गिरावट के साथ 11,157 के स्तर पर बंद हुआ। इसके पहले गत मंगलवार को लगातार बिकवाली के बाद बाजार हरे निशान पर बंद में कामयाब रहा था।


मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स में बिकवाली

बाजार में बिकवाली का असर मिडकैप व स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 61 अंक गिरकर 13,781 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, बीएसई का मिडकैप इंडेक्स भी 95 अंकों की गिरावट के साथ 14,117 के स्तर पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप इंडेक्स भी 113 अंक फिसलकर 16,624 के स्तर पर बंद हुआ।


अधिकतर सेक्टोरियल इंडेक्स लाल निशान पर

बुधवार को दिनभर के कारोबार के सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो इसमें भी एफएमसीजी और आईटी सेक्टर में हल्की खरीदारी के अतिरिक्त बाकी सभी इंडेक्स लाल निशान पर ही बंद हुए। इनमें ऑटो, इन्फ्रा, एनर्जी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फार्मा, मेटल, पीएसयू, टेक और ऑयल एंड गैस सेक्टर में शामिल रहे। सबसे अधिक बिकवाली ऑटो, फार्मा और मेटल सेक्टर में देखने को मिली। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें भ 212 अंकों की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद यह 28,616 के स्तर पर बंद हुआ।


क्या रहा टॉप गेनर्स और लूजर्स का हाल

बुधवार को कारोबार में अंत में बजाज फाइनेंस, आयशर मोटर्स, यूपीएल, इंडियान ऑयल कॉर्पोरेशन, इंडियाबुल्स हाउसिंग, आईटीसी, कोटक महिंद्रा और इंफोसिस के शेयर्स टॉप गेनर्स रहे। इनमें 0.46 फीसदी से लेकर 4.30 फीसदी की तेजी रही। वहीं, टॉप लूजर्स वाले शेयरों में यस बैंक, टाटा मोटर्स, जी एंटरटेनमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील, गेल इंडिया, कोल इंडिया और वेदांता के शेयर्स रहे। इनमें 2.83 फीसदी से लेकर 8.45 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.