आज के कारोबार में सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो आर्इटी सेक्टर छोड़ बाकी सभी सेक्टर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। आर्इटी सेक्टर में 40 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है जिसके बाद ये 13,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ आॅटो, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल आैर आॅयल एंड गैस सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिल रहा है। सबसे अधिक गिरावट कैपिटल गुड्स के शेयरों में दिख रही है। बैंक निफ्टी की बात करें तो इसमें 228 अंकों की गिरावट दिख रही है जिसके बाद ये 26,025 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।