सेंसेक्स 156 अंक लुढका
देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 156.06 अंकों की गिरावट के साथ 35,387.88 पर और निफ्टी 60.75 अंकों की गिरावट के साथ 10,741.10 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 91.59 अंकों की गिरावट के साथ 35,452.35 पर खुला और 156.06 अंकों या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 35,387.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,543.89 के ऊपरी और 35,241.63 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 43.71 अंकों की गिरावट के साथ 16,024.86 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 10.56 अंकों की तेजी के साथ 17,536.01 पर बंद हुए।
ये भी पढ़ें : खराब वैश्विक संकेतों के बीच कमजोरी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 227 अंक फिसला, निफ्टी 10750 के करीब
निफ्टी भी कमजोरी के साथ हुआ बंद
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 49.9 अंकों की गिरावट के साथ 10,751.95 पर खुला और 60.75 अंकों या 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 10,741.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,790.45 के ऊपरी और 10,699.70 के निचले स्तर को छुआ।